spot_img

Latest Posts

राजीव नगर मुक्तिधाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के निर्देश

रायगढ़। सेवा ही संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार सुबह वार्ड क्रमांक 1 स्थित राजीव नगर मुक्तिधाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता निभाई।

मुक्तिधाम परिसर और आसपास से कचरा व अनावश्यक सामग्री हटाई गई। इस दौरान परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। महापौर, सभापति और कमिश्नर ने मुक्तिधाम को बेहतर स्वरूप देने के लिए आवश्यक निर्माण, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का काम कर रहे हैं। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर स्वच्छता के साथ नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए नियमित रूप से जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कराने की बात कही।

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss