पत्नी और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक गिरफ्तार , पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित विवेचना से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
रायगढ़ । जमीन मुआवजे की रकम को अनाप-शनाप तरीके उड़ानें से नाराज़ पत्नी ने शराबी पति की जान ले ली,पर घटना को आत्महत्या का रूप देने की नाकाम साजिश की। पूंजीपथरा पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी तथा दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
Crime News, raigarh News, muaawaje ki rakam udane par patni naraj, sharbi pati ki hatya, aatmhatya ka roop dene ki sajish, do nabalig baalko ke sath mil kar hatya ka khulasa, bayan ke adhar par police ne suljhai gutthi,punjipathara police, patni aur do nabalig giraftar,
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित किराए के मकान में 50 वर्षीय गनपती लाल भगत के लाश मिलने के मामले का 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत प्रतीत होने वाले इस मामले में पुलिस ने गहन विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 25 जुलाई 2026 को मृतक के दामाद सोनसाय उरांव (27 साल) ने थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि उसके ससुर गनपती लाल भगत (50 साल) का शव किराए के कमरे में तख्त पर पड़ा है। शव के गले में साड़ी जैसा कपड़ा बंधा था तथा बाएं हाथ की कलाई पर कटने के निशान थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर गहन जांच शुरू की। मृतक के शर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी हत्या की पुष्टि हुई।
Crime News, raigarh News, muaawaje ki rakam udane par patni naraj, sharbi pati ki hatya, aatmhatya ka roop dene ki sajish, do nabalig baalko ke sath mil kar hatya ka khulasa, bayan ke adhar par police ne suljhai gutthi,punjipathara police, patni aur do nabalig giraftar,
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के परिवार पर संदेह हुआ। मृतक की पत्नी गंगाबाई भगत से सघन पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि करीब एक साल पहले पैतृक जमीन गारे पेलमा माइंस में अधिग्रहण होने पर बटवारे में 25-30 लाख रूपये पति को मिला था । जिसे धीरे-धीरे कर शराब में खर्च कर रहा था, रूपए मांगने पर विवाद करता था । बीते 23 जुलाई 2026 की सुबह गनपती लाल भगत शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी तथा बच्चों के साथ मारपीट करने लगा।

वर्षों से घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और गारे-पेलमा कंपनी में मुआवजा रकम को लगातार उड़ा रहा था जिससे परेशान होकर गुस्से में गंगाबाई तथा दो अन्य आरोपित ने मिलकर साड़ी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और घटना को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से ब्लेड से मृतक की बाईं कलाई की नस काटी गई तथा उस पर कपड़ा ढंक दिया गया।
Crime News, raigarh News, muaawaje ki rakam udane par patni naraj, sharbi pati ki hatya, aatmhatya ka roop dene ki sajish, do nabalig baalko ke sath mil kar hatya ka khulasa, bayan ke adhar par police ne suljhai gutthi,punjipathara police, patni aur do nabalig giraftar,
पूछताछ में मिले तथ्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपिया गंगाबाई भगत (45 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों के विरुद्ध धारा 103(1), 238 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं थाना पूंजीपथरा की पुलिस टीम की सूझबूझ, वैज्ञानिक विवेचना और सतत पूछताछ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही जिसमें एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक विनोद शर्मा, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रम कुजूर, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, महिला आरक्षक संगीता भगत, सुमन राठिया की अहम भूमिका रही है ।
Crime News, raigarh News, muaawaje ki rakam udane par patni naraj, sharbi pati ki hatya, aatmhatya ka roop dene ki sajish, do nabalig baalko ke sath mil kar hatya ka khulasa, bayan ke adhar par police ne suljhai gutthi,punjipathara police, patni aur do nabalig giraftar,
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“हर संदिग्ध मृत्यु की रायगढ़ पुलिस वैज्ञानिक और तथ्यपरक तरीके से जांच करती है। अपराधी कानून से बच नहीं सकता। इस मामले में पुलिस टीम ने सूक्ष्म विवेचना, साक्ष्यों के विश्लेषण और प्रभावी पूछताछ से हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया।”