Breaking News

पेपर लीक व परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है केंद्र सरकार: शाखा यादव

रायगढ़। रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में चक्रधर नगर चौक,कमला नेहरु पार्क के पास प्रोजेक्टर लगाकर राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी श्छात्रों की गूंजश् नाम से हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने कोटा (राजस्थान) के दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्रों को संबोधित करते हुए देश में लगातार हो रहे नीट, यूजीसी-नेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक,परीक्षाओं में गड़बड़ी,भर्ती घोटालों से करोड़ों युवाओं के भविष्य के संकट पर चिंता जाहिर करते हुए मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढऩे का सपना देखने वाले छात्रों के साथ लगातार हो रहे अन्याय,पर केंद्र सरकार की विफल शिक्षा नीति और कुप्रबंधन को दोषी ठहराते हुए केंद्र सरकार की विफलता को उजागर किया है।
शाखा यादव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में आयोजित विशाल श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करना तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों की दोहरी मार झेल रहा है। वर्षों तक तैयारी करने के बाद जब परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं या भर्ती प्रक्रियाएं विवादों में फंस जाती हैं, तब लाखों परिवारों की उम्मीदें टूट जाती हैं। यह केवल सरकार की विफलता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा गंभीर अन्याय भी है।
शाखा यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के मुद्दों को सडक़ से लेकर संसद तक उठाते रहे हैं। श्छात्रों की गूंजश् अभियान युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ भी इस अभियान का समर्थन करती है और देश के सभी छात्र-छात्राओं से अपील करती है राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे छात्रों की गूंज हस्ताक्षर अभियान से जुडक़र छात्र हित में इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button