November 8, 2026

तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

0
जेपीजी 6

रायगढ़ जिले के ग्राम तरकेला में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बोईरदादर की ओर से ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन किया गया। रावे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस केंद्र में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के साथ ग्राम के उपसरपंच ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और रावे समन्वयक ने ग्रामीण सूचना केंद्र के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों, आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और उन्नत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे खेती के नए तरीकों और उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के डीन ए.के. सिंह, रावे कार्यक्रम समन्वयक बृजेश पटेल, पादप रोग विज्ञान विभाग के प्राध्यापक के.एन. खोसले तथा मृदा विज्ञान विभाग के प्राध्यापक जी.आर. राठिया उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed