लीनेस क्लब की बोर्ड मीटिंग में वर्षा जल संचय पर मंथन, पोस्टर के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक

रायगढ़। लीनेस क्लब सेवांजली की बी ओ डी मीटिंग उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जूनियर क्लब के सदस्यों दीक्षा शुक्ला, हृदया पांडेय ने वर्षा जल संचयन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राची कुलवेदी ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से वर्षा जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लता बघेल ने भी वर्षा जल संचयन विषय पर अपने विचार रखते हुए वर्षा जल को संरक्षित करने एवं उसके सदुपयोग के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
क्लब की संस्थापक अध्यक्ष सुमिता पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव रजनी मिश्रा ने किया । चार्टर सदस्यों अघ्यक्ष प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष निशात अली, चेयर पर्सन प्रिया पांडेय, ममता चौहान, तनु शर्मा, बबली कुलवेदी, चंचला सिंह, सरोजिनी कुर्रे , रुपांजली देशमुख, पूनम तिवारी, कावेरी शुक्ला, राजश्री शुक्ला,लता बघेल , रजनी मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
सदस्यों ने बैठक के पश्चात लीनेस राजश्री शुक्ला के सौजन्य से सभी सदस्यों ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया, जिससे वातावरण और भी आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि जूनियर क्लब सेवांजलि को ऑल इंडिया प्रेसिडेंट लीनेस आशा मोहन एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन बगला जी द्वारा प्रेषित एफिलिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। यह सम्मान प्राप्त होने पर बच्चों में अत्यंत उत्साह और गर्व का संचार हुआ तथा उन्हें सेवा गतिविधियों में और अधिक सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरणा मिली।
