तहसीलदार सारंगढ़, ने तीन पटवारियों को स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति के लिए दिया शो काज नोटिस
सारंगढ़ तहसीलदार सारंगढ़, ने तीन पटवारियों को शोकाज नोटिस जारी किया है जिसमें
प्रसुन्न कैवर्त पटवारी, प०ह०नं0 13- परसदा बड़े एवं
कान्ता चौहान पटवारी, प०ह०नं0 49 गोडा व विष्णुदेव सिदार पहन 30,47 तीनो सारंगढ, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) तीनों
को स्वामित्व योजनां में शून्य प्रगति के संबंध में।
को स्वामित्व योजनां में शून्य प्रगति के संबंध में।विषयांतर्गत लेख है कि राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था, उक्त बैठक के समीक्षा के दौरान तहसील सारंगढ़ के स्वामित्व योजना के प्रगति में आवश्यक वृद्धि न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई उक्त बैठक के पश्चात् अनुविभागीय अधिकारी (रा०) सारंगढ़ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में बैठक ली गई। बैठक में स्वामित्व योजना के संबंध में समीक्षा कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु मौखिक निर्देशित किया गया।तहसील तीनों राजस्व निरीक्षकों की बैठक आयोजित कर विस्तृत समीक्षा किया गया जिसके पश्चात तीनों राजस्व निरीक्षकों द्वारा संयुक्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आपके द्वारा किया गया कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।पटवारियों के उक्त कृत्य को सेवा में व्यवधान मानते हुए अपने पदीय क्षेत्र के शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशसनहीनता एवं उदासीनता प्रदर्शित होना पाया गया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के सुसंगत नियमों के सर्वथा विपरीत है तो एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित किया जाये।
उपरोक्त के संबंध में जवाब अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं जवाब संतोषप्रद या नहीं देने कि स्थिति में एकतरफा कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए जिम्मेदार उक्त पटवारियों को माना गया है।

