spot_img

Latest Posts

Raigarh News : मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का युग : ओपी चौधरी 

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शहर में  ओपी चौधरी ने समाज के स्तंभों को रामचरितमानस भेंट कर किया सम्मान

रायगढ़ में ओपी चौधरी का जनसंपर्क अभियान, डॉक्टर से लेकर अधिवक्ता, शिक्षक से लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता से आत्मीय संवाद 

 

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों के निवास पहुंचकर आत्मीय संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।

“12 वर्ष विश्वास के, 12 वर्ष विकास के, 12 वर्ष जनकल्याण के साथ ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का युग बनकर उभरा है।Raigarh news, pm modi, twelve years, op choudhary samwad,sabka sath,sabka vikas, sabka vishwas, vishesh jansampark abhiyan,

 

“सेवा परमो धर्म”

सनातन परंपरा में “सेवा परमो धर्म” कहा गया है और मोदी जी ने इस मंत्र को धरातल पर उतारकर दिखाया है। कोरोना काल में निःस्वार्थ सेवा देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केदारनाथ पटेल, डॉ. रूपेन्द्र पटेल ,कानून के रखवाले, समाज को न्याय का मार्ग दिखाने वाले अधिवक्ता सुभाष कुमार नंदे , किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक, रायगढ़ के पूर्व विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सैकड़ों छात्रों को कुशल तकनीकी पेशेवर बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले प्रो. डी.एस. ठाकुर,पार्टी को जड़ों से मजबूत करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता आपातकाल की असहनीय पीड़ा झेलते हुए संगठन के लिए समर्पित रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुगन चन्द फरमानिया ,लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के लिए जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ संपादक उदय राम थवाईत,वरिष्ठ नागरिक, पुरातत्व के ज्ञाता, डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी इंचार्ज किताबों और लाइब्रेरी को अपनी संपत्ति की तरह सहेजने वाले  रवि मिश्रा सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र के सम्मानिय नागरिक टेक चंद पंजाबी एवं पुत्र मनीष पंजाबी के निवास स्थान पहुंचे और मोदी जी के कार्यकाल के साक्षी रहे वरिष्ठ जनों से संस्मरण साझा कर आभार जताया।Raigarh news, pm modi, twelve years, op choudhary samwad,sabka sath,sabka vikas, sabka vishwas, vishesh jansampark abhiyan,

अंत्योदय के सपने साकार …

ओपी चौधरी ने सभी वरिष्ठ जनों को शॉल, श्रीफल देकर अभिनंदन किया और रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में राम राज्य की व्याख्या है। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने सभी से संवाद करते हुए कहा आजादी के बाद पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र पर चलते हुए अंत्योदय के सपने को साकार किया है।

मोदी जी के 12 वर्षों की उपलब्धियां बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी जी के 12 वर्षों में भारत ने “रामराज्य” की संकल्पना की ओर कदम बढ़ाए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ पक्के मकान, 55 करोड़ जनधन खाते खोलकर अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने के संकल्प पूरा किया।Raigarh news, pm modi, twelve years, op choudhary samwad,sabka sath,sabka vikas, sabka vishwas, vishesh jansampark abhiyan,

सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना

मोदी जी का शासन सुशासन का गवाह रहा।डिजिटल इंडिया, DBT से सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा पहुंचा कर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बानगी पेश की। वो वो सरकार थी जो जनता से कहती थी कि हम आपके लिए दिल्ली से एक रुपया भेजते है लेकिन आप तक 15 पैसा पहुंचता है आखिर वो कौन सा खूनी पंजा था जो दशकों से गरीबों के हक में डाका डालता रहा। मोदी जी ने इस भ्रष्ट पंजे का सिस्टम ध्वस्त किया।

आध्यात्मिक भारत की कल्पना को साकार करने के लिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना की। राष्ट्र सुरक्षा को प्राथमिकता में रख कर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक किया और दुश्मन घर में घुसकर मारेंगे” वाली नई नीति अपनाई। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया शुरू कर युवा शक्ति को शसक्त मंच दिया।

सुशासन ही असली धर्म

ओपी चौधरी ने कहा मोदी जी के 12 वर्ष एक युग हैं। ये 12 वर्ष उस पीढ़ी के हैं जिसने भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से निकालकर सेवा, सुशासन और संस्कृति के पथ पर डाला है। सुशासन ही असली धर्म है और सेवा ही सबसे बड़ी पूजा। रायगढ़ के ये वरिष्ठजन मोदी जी के 12 वर्षों के सफर के साक्षी हैं। आप सभी का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।विधायक ओपी चौधरी ने सभी सम्मानित नागरिकों के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उनके अनुभव सुने।

गणमान्य जनों ने मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती साख और रायगढ़ के विकास कार्यों के प्रति ओपी चौधरी के समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन,महामन्त्री विकास केडिया की मौजूदगी रही।

Raigarh news, pm modi, twelve years, op choudhary samwad,sabka sath,sabka vikas, sabka vishwas, vishesh jansampark abhiyan,

Latest Posts

spot_img

Don't Miss