spot_img

Latest Posts

Raigarh News:ओम श्री रूपेश कंपनी हादसा : शंकर अग्रवाल की कंपनी के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

 ओम श्री रूपेश कंपनी हादसे की मृतिका को 50 लाख और घायल को 25 लाख रुपए मुआवजा दिलाने कांग्रेस नेता की मांग

रायगढ़ । ओम श्री रूपेश कंपनी के मालिक और स्वयंभू समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अपने प्लांट में हुए हादसे के बाद उद्योगपति शंकर लाल अग्रवाल विवादों से घिरने के साथ ही लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब उनकी ही पुरानी राजनीतिक संस्था यानी कांग्रेस के जिला सचिव कौशिक भौमिक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ओम श्री रूपेश कंपनी दुर्घटना की मृतिका के परिजनों को 50 लाख और घायलों को 25 लाख मुआवजा शंकर लाल अग्रवाल की तरफ से दिलाने की मांग की है।

            जिले के ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी में स्थित रायगढ़ को कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ओम श्री रूपेश प्लांट के मालिक जिनके द्वारा अपने प्लांट में सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं करने के कारण एवं घोर लापरवाही से उक्त दुखद घटना घटित हुई है।

Raigarh News, Congress deligation, plant hadase men muavaja, complaint to collecter,Raigarh News

ज्ञापन के माध्यम से ओम श्री रूपेश प्लांट में हुए घटना की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई जिससे कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना घटित न हो साथ ही गर्भवती मृतक रंभा प्रधान के परिजनों को उद्योग द्वारा 50 लाख रुपए एवं घायल मजदूरों को 25 लाख रुपए मुआवजे के रूप में साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था ओम श्री रूपेश प्लांट के मालिक द्वारा किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के समय अजहर हुसैन, विमल यादव, देव साहू, पारस यादव, अर्जुन चौहान, प्रदर्श कोरी, सत्यम देहरी, प्रकाश आनंद सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

Raigarh News, Congress deligation, plant hadase men muavaja, complaint to collecter,Raigarh News

Latest Posts

spot_img

Don't Miss