spot_img

Latest Posts

Raigarh news : एक ही गांव में दो जुआ फड़ में दबिश :  6 जुआरी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 1.13 लाख की जप्ती

जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ । जिले की धरमजयगढ़ पुलिस ने एक ही गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ में दबिश दी। जहां से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नगदी सहित मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने 8अगस्त 2026 की रात्रि ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा।

Raigarh news, crime News, do juaa fad men dabish, six juaari girftar, cash & motercycle japt, dharamjaigarh police, juaa act ki karyavahi,

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हार में अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। पहले फड़ से लवकुश डाठिया पिता धजाराम राठिया उम्र 28 वर्ष, अभय गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 22 वर्ष एवं रामलाल चौहान पिता प्रधान चौहान उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी खम्हार, को पकड़ा गया।

इनके फड़ एवं कब्जे से क्रमशः ₹700 एवं ₹580, ₹850 एवं ₹610 तथा ₹950 एवं ₹750, कुल ₹5,390 नगद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से ₹4,440 नगद एवं CT 110 X मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 9417 कीमत ₹40,000, कुल ₹44,440 की जप्ती की गई।

Raigarh news, crime News, do juaa fad men dabish, six juaari girftar, cash & motercycle japt, dharamjaigarh police, juaa act ki karyavahi,

इसी दौरान पुलिस टीम ने दूसरे जुआ फड़ पर भी कार्रवाई करते हुए प्रदीपक राठिया पिता दीर्पन सिंह उम्र 19 वर्ष, सोधन राठिया पिता पुनीराम राठिया उम्र 18 वर्ष एवं विनय भारद्वाज पिता सोनाउराम उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी खम्हार, को जुआ खेलते पकड़ा।

इनके फड़ एवं कब्जे से क्रमशः ₹800 एवं ₹650, ₹600 एवं ₹620 तथा ₹900 एवं ₹580, कुल ₹4,150 नगद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से ₹4,150 नगद, CT 110 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AR 1394 कीमत ₹40,000 एवं हीरो होंडा स्प्लेंडर बिना नंबर कीमत ₹25,000, कुल ₹69,150 की जप्ती की गई।

Raigarh news, crime News, do juaa fad men dabish, six juaari girftar, cash & motercycle japt, dharamjaigarh police, juaa act ki karyavahi,

इस प्रकार दोनों जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल ₹8,590 नगद राशि, 3 मोटरसाइकिलें एवं 52-52 पत्ती ताश जप्त करते हुए कुल ₹1,13,590 की जप्ती की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 220/2026 एवं 221/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में जुआ रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, भोकला राम भगत, आरक्षक ललित राठिया, जितेंद्र भगत और बीरबल टोप्पो शामिल थे।

Raigarh news, crime News, do juaa fad men dabish, six juaari girftar, cash & motercycle japt, dharamjaigarh police, juaa act ki karyavahi,

गिरफ्तार आरोपी
लवकुश डाठिया पिता धजाराम राठिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी खम्हार।ज्ञअभय गुप्ता पिता संजय गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी खम्हार। रामलाल चौहान पिता प्रधान चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हार। प्रदीपक राठिया पिता दीर्पन सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी खम्हार। सोधन राठिया पिता पुनीराम राठिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी खम्हार।विनय भारद्वाज पिता सोनाउराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हार।

कुल जप्ती : ₹1,13,590, जिसमें ₹8,590 नगद, 03 मोटरसाइकिलें एवं ताश की पत्तियां शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”

Latest Posts

spot_img

Don't Miss