spot_img

Latest Posts

Raigarh News : वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प यात्रा का रायगढ़ में भव्य स्वागत, धरमजयगढ़ में थमा कारवां

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी विश्वनाथ तक निकली ‘जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का रायगढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। रायगढ़ जिले से होकर इस ऐतिहासिक यात्रा का गुजरना भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पूरे संगठन के लिए सौभाग्यशाली क्षण साबित हुआ। यह सिर्फ यात्रा नहीं, राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ है।पांच बड़े संकल्प जनता से जुड़ाव, लाभार्थीयों से संवाद, जल संरक्षण, सेवा ही संगठन, एक भारत-श्रेष्ठ भारत और युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना यात्रा के उद्देश्यों में शामिल है।

वडनगर से काशी तक 1500 किमी से अधिक की इस यात्रा में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना और स्वच्छता, वृक्षारोपण का संदेश देना प्रमुख है। हाटी में हुए स्वागत कार्यक्रम में रामू रोहरा संभाग प्रभारी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र बेसरा, महामंत्री जतीन साव, गोकुल यादव, अनिल सरकार, लीनव राठिया, शिशुपाल, हरिश्चंद्र राठिया, टीकाराम पटेल, नरेश पंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप ने कहा वडनगर से वाराणसी तक 1500 किलोमीटर से अधिक की इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों से मिलना,उनके अनुभव सुनना और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। साथ ही गुजरात से उत्तर प्रदेश तक जल संकट वाले क्षेत्रों में जल संरक्षण, नदी-तालाबों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन और कैच द रेन जैसे अभियानों के प्रति युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक करना। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत अभियान, श्रमदान, रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता ही सेवा है का संदेश देना। धरमजयगढ़ में भी इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उसके बाद सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा वडनगर (गुजरात) से काशी (उत्तर प्रदेश) तक अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करना। देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करना, ताकि युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र बनाने वाला बने। भाव पूर्ण उद्बोधन में रामू रोहरा जी ने कहा कि, यह सामान्य बाइक यात्रा नहीं है, यह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और संकल्प की यात्रा है।

वडनगर वो धरती है जहां से एक चाय बेचने वाले गरीब के बेटे ने देश का नेतृत्व करने का सपना देखा और काशी वो धरती है जिसने उसे विश्व नेता बनाया। यह यात्रा युवाओं को बताती है कि सत्ता नहीं, सेवा ही हमारा लक्ष्य है। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। वडनगर से काशी तक की यह जन, जल एवं सेवा संकल्प यात्रा जब हमारे रायगढ़ जिले के हाटी और धरमजयगढ़ से होकर गुजरी, तो यह हम सबके लिए सौभाग्य का क्षण है। धरमजयगढ़ में दो दिन रुककर हमारे युवा मोर्चा के साथियों ने जो लाभार्थी सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण किया, वह संगठन की सेवा भावना का प्रतीक है। मैं इस यात्रा दल के सभी युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं।

धरमजयगढ़ में दो दिनों तक पड़ाव के दौरान लाभार्थी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं महात्मा गांधी जी की जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया। अंत में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ युवा साथियों को पत्थलगांव तक विदाई दी गई, जहां से यह यात्रा झारखंड के लिए रवाना हो गई। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने आयोजन के संबंध में कहा सेवा के संकल्प लेकर निकली इस यात्रा का पड़ाव रायगढ़ जिला रहा । भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में इस यात्रा का स्वागत किया गया इस दौरान सभी मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही.। सफल आयोजन हेतु आभार जताया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss