spot_img

Latest Posts

जोबी महाविद्यालय में गांधीजी के जीवन और विचारों पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

जोबी। जोबी महाविद्यालय परिसर में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और दर्शन पर आधारित एक दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधीवादी मूल्यों—अहिंसा, सत्य, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता—से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य और फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के शुरुआती जीवन, दक्षिण अफ्रीका में उनके संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाओं और उनके सामाजिक विचारों को दर्शाते दुर्लभ चित्रों एवं पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन की यह पहल विद्यार्थियों को इतिहास से जोड़ने के साथ उनके भीतर नैतिक और सामाजिक मूल्यों का विकास करने में भी सहायक है।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों और चित्रों का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया तथा गांधीजी के जीवन और विचारों से जुड़े कई प्रश्न पूछे। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन की टीम और महाविद्यालय के सहयोगी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही उन्हें गांधीवादी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss