spot_img

Latest Posts

दीपावली पर वैष्णवी धाम में पांच दिवसीय श्रीसूक्त पाठ और अखंड घृत ज्योति का आयोजन

रायगढ़। दीपावली के अवसर पर पंडरीपानी (पूर्व) स्थित मां अष्ट महालक्ष्मी मंदिर, वैष्णवी धाम में पांच दिवसीय अखंड मनोकामना घृत ज्योति एवं श्रीसूक्त पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के नाम और गोत्र से श्रीसूक्त पाठ किया जाएगा। साथ ही मां महालक्ष्मी के श्रीचरणों में अखंड घृत ज्योति अर्पित करने की व्यवस्था की गई है।

मंदिर के पंडित रविभूषण शास्त्री ने बताया कि धन-वैभव, सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की मंगलकामना के लिए भक्त अपने नाम एवं गोत्र से श्रीसूक्त पाठ और घृत ज्योति का संकल्प ले सकते हैं। जिन श्रद्धालुओं के नाम से पाठ कराया जाएगा, उनके निमित्त 8 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजे शुभ मुहूर्त में हवन संपन्न होगा।

मंदिर में मां अष्ट महालक्ष्मी के आठ स्वरूपों की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन स्वरूपों की पूजा धन, धान्य, संतान, साहस, विजय, विद्या, ऐश्वर्य और सौभाग्य की कामना से की जाती है। मंदिर परिसर में नियमित रूप से पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

आयोजन के तहत अखंड घृत ज्योति के लिए 1600 रुपये और श्रीसूक्त पाठ के लिए 1500 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है। श्रद्धालु फोन के माध्यम से अपना नाम और गोत्र दर्ज करा सकते हैं तथा यूपीआई के जरिए सहयोग राशि जमा कर सकते हैं।

मंदिर समिति ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने और मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss