spot_img

Latest Posts

राज्योत्सव में कौशल विकास विभाग ने दिखाई हुनर और रोजगार की राह, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर

राज्योत्सव में कौशल विकास विभाग ने दिखाई हुनर और रोजगार की राह, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर:

**सारंगढ़।** छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा पंजीकृत प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं रोजगारपरक गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों ने अपने-अपने ट्रेड से संबंधित प्रशिक्षण कार्यों का लाइव डेमो प्रस्तुत कर लोगों को कौशल विकास के महत्व एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में **जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, सारंगढ़** द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित *नल-जल वितरण संचालक (जल वितरण संचालक)* कोर्स का प्रदर्शन किया गया। इसमें पाइप फिटिंग, मोटर पंप संचालन, पानी की शुद्धता की जांच तथा जल वितरण प्रणाली में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं उनके कार्यों की जानकारी दी गई। लाइव डेमो के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को जल प्रबंधन एवं तकनीकी प्रशिक्षण की उपयोगिता समझाई गई। वहीं **ANNEX COMPUTER EDUCATION, सारंगढ़ एवं खुबचंद इमरजेंसी रिस्पॉन्स फाउंडेशन, बिलाईगढ़** द्वारा सिलाई मशीन प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों से निर्मित थैले, परिधान एवं होम डेकोरेशन से संबंधित आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए। साथ ही सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार एवं रोजगार प्राप्त करने की संभावनाओं की जानकारी दी गई। **आराधना रूरल फाउंडेशन एवं मार्गदर्शन संस्थान, सारंगढ़** के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कंप्यूटर सिस्टम के विभिन्न पार्ट्स, उनकी कार्यप्रणाली तथा डी.टी.पी. (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) कोर्स की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर एवं Desktop publishing (DTP). का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में **जी.एस.एम. हॉस्पिटल** द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं जनरल नर्सिंग से संबंधित जानकारी प्रदान कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। **के.पी. युवा प्रशिक्षण केंद्र, बंधापाली** के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण रहा। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत डिजिटल मित्र कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं माननीय सांसद श्री राधेश्याम राठिया के करकमलों से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षित युवाओं में से 04 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार हेतु ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। इस उपलब्धि से युवाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा एवं कौशल विकास विभाग के नोडल अधिकारी पुरुषोत्तम स्वर्णकार के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कौशल विकास विभाग से जुड़े श्री विजय कृष्ण रथ , श्री इंद्रजीत मनहर, श्री सुशील अनंत, श्री संतोष पटेल, श्री मेलाराम भारद्वाज, श्री सुंदरलाल नायक, रोशनी, पिंकी राजपूत, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती शांति अनंत, श्री महेंद्र अनंत, श्री कृष्णा महिलाने, श्री दुष्यंत सिदार, श्री दिलचंद पटेल, श्री अशोक कुमार, श्री सुरेंद्र साहू, श्री उमाशंकर साहू एवं श्री लीलाधर अजगल्ले सहित विभिन्न प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज्योत्सव में कौशल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत इन गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि कौशल प्रशिक्षण केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार से जोड़ने एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss