spot_img

Latest Posts

एनआरएलएम ने बनाया समृद्ध ,बुनकर केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बढाया उत्साह

सारंगढ आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय बुनकर केंद्र पहुंचे जहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कलेक्टर  के मार्गदर्शन में एनआरएलएम के माध्यम से भी इन परिवारों को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। उनके हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं अनुभव प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रशिक्षण के बाद इनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो, उनकी आय बढ़े और ये परिवार अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल कौशल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आवास, कौशल, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता—इन सभी को एक साथ जोड़कर सपेरा बस्ती के परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीकी भी जन्मजयंती है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ने सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाया। इन दोनों महान विभूतियों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss