Raigarh News

 सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह

सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  उमेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 04 के प्रभारी  संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से आत्मीय संवाद एवं जुड़ाव बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गाँव, गरीब, किसान एवं नगरीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुँचे।

कार्यक्रम में नगर पालिका चुनाव प्रभारी  स्वप्निल स्वर्णकार जी, जिला भाजपा महामंत्री अमित तिवारी , मंडल अध्यक्ष निखिल बानी , मंडल महामंत्री राजा गुप्ता एवं रमेश तिवारी , पार्षद मयुरेश केसरवानी , संगीत ठाकुर , समाजसेवी अजय अग्रवाल , महेंद्र अग्रवाल ,जीवन रात्रे,  हरिनाथ खुटे , पूर्व पार्षद समीर ठाकुर, संगीत ठाकुर एवं वीरेंद्र निराला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चिंगरीपाली मोहल्ले से मुन्ना गौटिया, नरेश, छोटू सहित कुशल नगर, सारथी मोहल्ला, देवांगन मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता की।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button