spot_img

Latest Posts

सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा में देवांश पटनायक छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान पर, आल इंडिया रैंकिंग 376

रायगढ़ । ओपी जिंदल स्कूल के छात्र देवांश पटनायक ने सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ (CG) स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है, और उनका आल इंडिया रैंकिंग 376 हैं,कक्षा छठवी के परीक्षा में भी उन्होंने अपना परचम लहराया था,उन्होंने कक्षा नवमी के प्रवेश हेतु पुनः अपने आप को प्रतिस्थापित किया है।

देवांश के पिता  नंदगोपाल पटनायक एवं माता श्रीमती अनिता पटनायक ने कहा है कि देवांश की यह शानदार उपलब्धि उसके कठोर परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित संस्था की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना अत्यंत सम्मान की बात है। यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।विद्यालय परिवार ने भी देवांश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

देवांश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।देवांश के माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय उनके समर्पित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवांश भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। देवांश की माता अनिता पटनायक एक शिक्षिका हैं और वे रायगढ विकासखण्ड में शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम संकुल किरोड़ीमलनगर में कार्यरत हैं । उक्त शाला के प्रधान पाठक सी पी (राहुल) डनसेना एवं शिक्षिका श्रीमती निरुपमा वैष्णव ने देवांश की  इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss