spot_img

Latest Posts

Crime News : ‘सीरियल चोर’ : 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी खुलासा, आरोपी पकड़ाया 

 चोरी का माल खंडहर में छिपाकर रखा करता था आरोपी

रायगढ़। थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर सीरियल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और घरों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रहार कर रही रायगढ़ पुलिस को खरसिया क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं नव पदस्थ एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक्टिवा स्कूटी, पोको कंपनी का मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स बरामद किया है।

Crime News, raigarh News, kharsia police, siriyal chori ka khulasa, aaropi girftar, bike -scooty aur silender japt,

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया से पुलिस टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी गांधीनगर मदनपुर, थाना खरसिया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पास रखे सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। थाना लाकर की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने खरसिया क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

Crime News, raigarh News, kharsia police, siriyal chori ka khulasa, aaropi girftar, bike -scooty aur silender japt,

आरोपी ने बताया कि उसने 12 जुलाई को उत्तम ढाबा खरसिया से एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 13 BM 3078 चोरी की थी, जिसे बाद में रेलवे साइडिंग में छोड़ दिया। 23 जुलाई को ग्राम बासमुड़ा से चाबी लगी स्कूटी जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518 चोरी की। 24 जुलाई की रात ग्राम बगबुढ़वा में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स और फैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 13 BE 3863 चोरी की।

इसके बाद 29 जुलाई को मदनपुर बस्ती से अलग-अलग घरों से तीन खाली गैस सिलेंडर तथा 1 अगस्त को ग्राम पतरापाली के एक घर से चार्जिंग पर लगा पोको मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था और उसने अधिकांश सामान मदनपुर चौक के पास स्थित एक खंडहर मकान में छिपाकर रखा था।

Crime News, raigarh News, kharsia police, siriyal chori ka khulasa, aaropi girftar, bike -scooty aur silender japt,

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ खंडहर मकान से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BE 3863, टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518, स्कूटी सीजी 13 BM 3078, पोको मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रूपये का बरामद किए। आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी उसी स्थान पर छिपाने की बात कही, लेकिन तलाशी के दौरान जेवर बरामद नहीं हो सके। आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 355/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का सफल खुलासा हुआ है। अन्य चोरी के प्रार्थी संपर्क में विवेचना जारी है।

Crime News, raigarh News, kharsia police, siriyal chori ka khulasa, aaropi girftar, bike -scooty aur silender japt,

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, आरक्षक महेंद्र खरे, खिरेंद्र कुमार जलतारे, रामनाथ बनर्जी, अनूप मिंज, रोहित भोय, जितेश्वर चौहान, रघुवेन्द्र सिदार, योगेन्द्र सिदार एवं सत्यनारायण सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“संपत्ति संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस को लगातार सफलता मिली रही है – चौकी व थाना खरसिया के अलावा थाना जूटमिल, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, धरमजयगढ़ में भी चोरी के आरोपी पकड़े गये हैं । रायगढ़ पुलिस की टीमें हर वारदात की तह तक पहुंचकर आरोपियों को कानून के शिकंजे में ला रही हैं।”

Crime News, raigarh News, kharsia police, siriyal chori ka khulasa, aaropi girftar, bike -scooty aur silender japt,

Latest Posts

spot_img

Don't Miss