रायगढ़। अखिल भारतीय अघरिया समाज, क्षेत्र पुसौर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमैन (नगर पालिक निगम रायगढ़), चन्द्रशेखर चौधरी एवं श्रीमती हेमलता चौधरी के सुपुत्र आदर्श चौधरी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (MBBS) में सफलता अर्जित कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आदर्श चौधरी का चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (Pt JNM), रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अंचल में हर्ष एवं गौरव का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
उल्लेखनीय है कि चन्द्रशेखर चौधरी की सुपुत्री एवं आदर्श चौधरी की दीदी मेघा चौधरी भी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, CCMGMC, दुर्ग में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं।
आदर्श चौधरी ने अपनी NEET की तैयारी ALLEN से की। वे प्रारंभ से ही लक्ष्योन्मुख, दृढ़निश्चयी, कर्मठ, जिज्ञासु एवं जुझारू छात्र रहे हैं। उनकी इस सफलता में उनकी निरंतर मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आदर्श की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

