spot_img

Latest Posts

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल, विशेषज्ञों की टीम ने किया ऑपरेशन

रायगढ़। मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) के स्त्री रोग विभाग में तीन महिलाओं की बच्चेदानी निकालने की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। तीनों महिलाएं बच्चेदानी में गांठ और अंदरूनी परत में असामान्य वृद्धि जैसी अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं। आवश्यक जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद विशेषज्ञों की टीम ने तीनों ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने कहा कि एमसीएच में एक साथ तीन जटिल ऑपरेशन का सफल होना अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं और टीम के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बच्चेदानी में गांठ और अन्य असामान्य समस्याओं के कारण महिलाओं को कई बार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यकता के अनुसार सर्जरी जरूरी होती है।

सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि सभी ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञों, एनेस्थीसिया टीम, मेडिकल ऑफिसर, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड स्टाफ के समन्वय से किए गए। एमसीएच प्रभारी डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जटिल सर्जरी में सर्जन के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।

तीनों ऑपरेशन में सर्जन के रूप में डॉ. दिशा ठाकुर क्षत्रिय और डॉ. उपमा पटेल शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. उषा भगत और डॉ. घनिष्ठा तथा मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. रामाशंकर ने सेवाएं दीं। ऑपरेशन थिएटर में लता मेहर, जैसिंटा और गुड्डी सिस्टर ने सहयोग किया। वहीं वार्ड में प्रधान सिस्टर, शारदा सिस्टर और अंशु सिस्टर ने मरीजों की देखभाल की।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss