Raigarh News
संतोष पटेल पटवारी को तहसीलदार सिन्हा ने दिया शो काज नोटिस समीक्षा बैठक में पुनः हडताल पर जाने पटवारियों को भड़काने का आरोप

संतोष पटेल पटवारी को तहसीलदार सिन्हा ने दिया शो काज नोटिस
समीक्षा बैठक में पुनः हडताल पर जाने पटवारियों को भड़काने का आरोप
सारंगढ तहसीलदार सारंगढ द्वारा 23 नवम्बर को सर्व पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।तहसीलदार एन के सिन्हा ने बताया कि उक्त बैठक मे पटवारी संतोष पटेल ने पटवारियों को पुनः हड़ताल में जाने हेतु बरगलाने एवं उकसाने का प्रयास किया है जिसको अनुशासनहीनता व कर्तव्य के प्रति उदासीनता तथा उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के विधि विरूद्ध है जिसके लिए संतोष पटेल को शो काज नोटिस जारी कर उक्त संबंध में लिखित जवाब 24 घंटे के भीतर स्वतः उपस्थित होकर जवाब पेश कर ने के निर्देश दिया गया है और नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दिया गया है।
