रायगढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी वेदप्रकाश सिंघल का 78 वर्ष की उम्र में निधन, आज अंतिम यात्रा

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और व्यावसायिक फर्म शेरसिग मेलाराम के संचालक वेदप्रकाश सिंघल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत, परिवार और परिचितों में शोक व्याप्त है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
वेदप्रकाश सिंघल की शहर में एक प्रतिष्ठित कारोबारी के रूप में पहचान थी। उनके निधन से परिवार ने अपना एक प्रिय सदस्य खो दिया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र रितेश सिंघल (रिंकू) और गोपाल सिंघल सहित छह पुत्रियां, नाती-पोते और अन्य परिजन हैं।
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 नवंबर को शाम 4:30 बजे अनाथालय दुर्गा मंदिर कॉलोनी स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा के बाद कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वेदप्रकाश सिंघल के निधन से शहर के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिचितों और शुभचिंतकों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
