Raigarh News

चांदनी चौक में संत नामदेव की 756वीं जयंती पर महाआरती, समाज ने लिया संकल्प

रायगढ़। कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के अवसर पर शहर की पुरानी बस्ती स्थित चांदनी चौक में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 756वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पटवा-नामदेव समाज की रायगढ़ इकाई ने सामूहिक महाआरती कर संत नामदेव के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

20 नवंबर की सुबह चांदनी चौक स्थित मुख्तियार बाड़ा में जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज की तस्वीर पर रोली-तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विधि-विधान से सामूहिक महाआरती की गई और संत के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को संत नामदेव की जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने संत नामदेव के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने की बात कही। जयंती आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने अपने आराध्य संत के पदचिह्नों पर चलने और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

जयंती उत्सव में पटवा-नामदेव समाज के संरक्षक डाईमन नामदेव, लक्ष्मीनारायण पटवा, घनश्याम पटवा, संदीप नामदेव, प्रभात पटवा, जयकुमार नामदेव, शैलेन्द्र नामदेव, भीमेश्वर नामदेव, अशोक नामदेव, जगदीश प्रसाद पटवा, ठाकुर प्रसाद पटवा, शैलेष नामदेव, प्रकाश नामदेव, देवेंद्र नामदेव और आदित्य नामदेव शामिल हुए।

वहीं मां मंगला महिला समिति की ओर से कृष्णा नामदेव, रूपेश्वरी नामदेव, यशुमति नामदेव, सरिता नामदेव, पायल नामदेव और निर्मला नामदेव सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button