spot_img

Latest Posts

धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। 09 जून को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघल प्लांट के समीप एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम साकिर अली पिता सफायत मियां, उम्र 45 वर्ष, निवासी तिवारी मटिहनिया, थाना बिसम्बरपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) होना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दण्डनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss