spot_img

Latest Posts

उठाईगिरी का फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना तमनार पुलिस ने बैंक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के साथ मिलकर तीन अलग-अलग वारदातों में कुल 2 लाख 44 हजार रुपये की उठाईगिरी की थी। आरोपी वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, जिसे माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया।
पहली घटना 09 अप्रैल की है, जब ग्राम झरना निवासी गोसाई राम राठिया अपनी बहन के साथ अपेक्स बैंक से 20,000 निकालकर बाजारपारा पहुंचे थे। होटल में नाश्ता करने के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से अज्ञात आरोपी नकदी, पासबुक एवं एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना तमनार में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
दूसरी घटना 14 मई की है, जब ग्राम सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे (65 वर्ष) अपेक्स बैंक तमनार से 24,000 निकालकर सार्वजनिक यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें झपकी लग गई और उनके पास रखा पीले रंग का थैला, जिसमें नकदी, पासबुक एवं आधार कार्ड रखा था, अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना तमनार में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
तीसरी घटना 08 जून को हुई, जब ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल अपेक्स बैंक तमनार से 2 लाख निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर तहसील कार्यालय गए थे। लौटने पर डिक्की टूटी मिली और पूरी राशि चोरी हो चुकी थी। इस मामले में थाना तमनार में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss