CG Newsरायपुर

CG News : परिसीमन संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा, इससे जनप्रतिनिधित्व के अवसर बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परिसीमन से महिलाओं को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिक अवसर मिलेंगे : मुख्यमंत्री श्री साय*

रायपुर, 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिसीमन को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और इसे बिना पर्याप्त चर्चा के चोरी-छिपे लाए जाने के आरोपों के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह कोई चोरी-छिपे या गुप्त रूप से उठाया जा रहा कदम नहीं है, बल्कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि परिसीमन से जनप्रतिनिधित्व के अवसर बढ़ेंगे। निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ने से अधिक लोगों को जनसेवा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन व्यापक जनहित और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा विषय है। इसलिए इस पर सभी दलों को मिलकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और यदि संसद में प्रस्ताव आता है, तो इसे सर्वसम्मति से पारित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button