Raigarh News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के सारंगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत

 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का सारंगढ़ दानसरा बायपास में भव्य स्वागत

सारंगढ़। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया  के सारंगढ़ आगमन पर दानसरा बायपास में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रमाकांत यादव, रामलाल पटेल, अमन यादव, अक्षत स्वर्णकार, प्रियव्रत स्वर्णकार, कृष गुप्ता,होमेश ठेठवार,दीपक गिरी,लाडला प्रधान सहित अनेक हिंदू वीर योद्धाओं ने पुष्पमाला एवं उत्साह के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया  के आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं हिंदू समाज की एकजुटता के संकल्प के साथ उनका अभिनंदन किया।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button