योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
ओपी चौधरी ने कहा कि मां का जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। मां के आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह से ही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है। उनके जाने से जीवन में जो रिक्तता पैदा होती है, उसे भर पाना संभव नहीं है।
वित्त मंत्री ने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
