जिला भाजपा कार्यालय में बिखरे सावन के रंग, बहनों ने बांधा ओपी को रक्षा सूत्र
रायगढ़। सावन का महीना, रिमझिम फुहार और राखी का त्योहार। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को ऐसा ही मनमोहक और पारिवारिक दृश्य देखने को मिला। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी में सावन सखी राखी उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।राजनीतिक से जुड़े लोगो के मध्य राखी उत्सव ने पारिवारिक माहौल बना दिया। जैसे ही महिला मोर्चा की बहनों ने अपने लाड़ले भाई ओपी की कलाई पर नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षा सूत्र बांधे, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। बहनों का यह निश्छल प्यार देखकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी अभिभूत हो उठे।
Raigarh News, bjp karyalay, sawan sakhi rakhi utsav, vittamantri op choudhary, mahila morcha, bhandhi rakhi, sanskritik karyakram, op ne kaha bahno ka sneha jeevan ki badi punji,

कार्यक्रम की शुरुआत ही बेहद आध्यात्मिक रही। पूजा चौबे द्वारा प्रस्तुत शिव वंदना से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सावन में शिव आराधना और फिर भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व, इस संगम ने आयोजन को धार्मिक आस्था से जोड़ दिया। इसके बाद निलेश साव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच संचालन पूनम पटेल सोलंकी ने बड़ी ही आत्मीयता और ऊर्जा के साथ किया। उन्होंने कहा सावन सिर्फ मेहंदी और झूले का नाम नहीं यह नारी शक्ति के श्रृंगार, संस्कार और संगठन का प्रतीक है। आज हम यहां राखी बांधने नहीं, बल्कि अपने परिवार को और मजबूत करने आए हैं।
स्वागत उद्बोधन में मधुलता पटेल ने कहा ओपी भैया ने एक विधायक नहीं, एक भाई के रूप में रायगढ़ की बहनों के मान-सम्मान को बढ़ाया है। आज सावन सखी उत्सव के माध्यम से हम सिर्फ राखी नहीं बांध रहे, बल्कि यह संकल्प ले रहे हैं कि रायगढ़ की हर बहन के सुख-दुख में हम एक साथ खड़े रहेंगे। यह भाजपा का महिला मोर्चा नहीं, यह एक संस्कारों का परिवार है। नारी शक्ति ने आज सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सत्यलता मिरी, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ने अपने उद्बोधन में कहा राखी का यह धागा कच्चा नहीं, यह हमारी संस्कृति की सबसे मजबूत डोर है।

Raigarh News, bjp karyalay, sawan sakhi rakhi utsav, vittamantri op choudhary, mahila morcha, bhandhi rakhi, sanskritik karyakram, op ne kaha bahno ka sneha jeevan ki badi punji,
सावन के महीने में जब प्रकृति भी श्रृंगार करती है, तब नारी शक्ति अपने संस्कारों से समाज को संवारती है। ओपी चौधरी ने रायगढ़ की राजनीति में विकास के साथ-साथ संस्कृति को भी जीवंत रखा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता नहीं, परिवार के सदस्य होते हैं। आज का यह सावन सखी उत्सव इसी पारिवारिक भावना का प्रमाण है। बहनों का अपने भाई के प्रति यह स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ओपी जी का नेतृत्व रायगढ़ को न सिर्फ विकास के पथ पर ले जा रहा है, बल्कि रिश्तों की गर्माहट भी बनाए हुए है।”

ओपी चौधरी बोले – बहनों का ये प्यार अनमोल है
सबसे भावुक क्षण तब आया जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी बात रखी। बहनों से घिरे ओपी ने कहा आज का यह दिन मेरे राजनीतिक जीवन का नहीं, मेरे व्यक्तिगत जीवन का सबसे अनमोल क्षण है। आप सबने जिस प्यार, दुलार और अपनत्व के साथ मेरी कलाई पर यह रक्षा सूत्र बांधा है,उसने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। यह धागा मुझे हमेशा याद दिलाएगा कि रायगढ़ की हर बहन की रक्षा, सम्मान और विकास के लिए मुझे दिन-रात काम करना है। आप सबका यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना हमें सिखाता है कि जैसे शिव ने विष ग्रहण सभी को अमृत दिया, वैसे ही हमें भी समाज की बुराइयों के जहर पीते हुए अच्छाईयो का अमृत समाज में वितरित करना है।
Raigarh News, bjp karyalay, sawan sakhi rakhi utsav, vittamantri op choudhary, mahila morcha, bhandhi rakhi, sanskritik karyakram, op ne kaha bahno ka sneha jeevan ki badi punji,

सावन सखी रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक नहीं रहा। सावन के उत्साह में बहनों ने जमकर नाच-गाना किया, विभिन्न गेम्स खेले।सावन सखी रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा । जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी बहनों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस रैंप वॉक की जज शांता साय, बीना विश्वास और मंजूलता नायक रहीं।
अंत में बीना विश्वास ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कम समय में इतना सुंदर आयोजन महिला मोर्चा की एकजुटता को दर्शाता है। इस पूरे पारिवारिक आयोजन में प्रमुख रूप से – गौरी नवरत्न जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा, जतिन साव, विकास केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महापौर जीवर्धन चौहान, निद्रावती राठिया (सांसद प्रतिनिधि), शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, शांता साय, , सुभाष पांडे, श्रीकांत सोमावार, पवन अग्रवाल, सनत नायक सहित जिला महिला मोर्चा, मंडल महिला मोर्चा की टीम, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
Raigarh News, bjp karyalay, sawan sakhi rakhi utsav, vittamantri op choudhary, mahila morcha, bhandhi rakhi, sanskritik karyakram, op ne kaha bahno ka sneha jeevan ki badi punji,


