Raigarh News

सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्राम कया-कमतरा सडक़ को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार

रायगढ़। दूरस्थ आदिवासी अंचल के लिए बहुप्रतीक्षित ग्राम कया से ग्राम कमतरा तक पक्की सडक़ निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। लोकसभा सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया के सक्रिय प्रयासों से इस महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना को स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम कया में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री राठिया से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य, सरपंचगण तथा आम नागरिकों ने कहा कि यह सडक़ लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है, जिसकी स्वीकृति से विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कया से कमतरा मार्ग के पक्कीकरण की मांग वर्षों से की जा रही थी। सडक़ स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों को विश्वास मिला है कि निकट भविष्य में आवागमन की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद श्री राठिया ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button