Raigarh News

धरमजयगढ़ में महात्मा गांधी प्रतिमा का गरिमामय अनावरण

एक मंच पर दिखे भाजपा-कांग्रेस नेता!

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आज नगर पंचायत परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने प्रतिमा का अनावरण कर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह की विशेष बात यह रही कि गांधीजी के सम्मान में भाजपा और कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता एक ही मंच पर नजर आए, जिसे उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपरा का सकारात्मक संदेश बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। नगरवासियों ने प्रतिमा स्थापना को धरमजयगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button