Raigarh News

लोकतंत्र की असली ताकत हैं मतदाता= संजय भूषण पांडेय

लोकतंत्र की असली ताकत हैं मतदाता= संजय भूषण पांडेय
====================
सारंगढ़=लोकतंत्र की असली और वास्तविक ताकत देश की मतदाता होते हैं।जब कोई मतदाता अपनी मताधिकार का प्रयोग करता है तो वह सिर्फ एक बटन नहीं दबाता अपितु वह देश की दशा और दिशा तय करता है।मतदाता अपनी मताधिकार से देश की एकता,अखंडता की रक्षा करता है तथा लोकतांत्रिक देश की नवनिर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने मतदाता दिवस की पूर्व बेला पर अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा। उन्होंने 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत और सशक्त भारत के नव निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने आह्वान किय।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने इस अवसर पर मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करें।25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिक शक्ति का उत्सव है जो हमें प्रतिवर्ष अधिकार और कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने नए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे देश हित में अपनी मताधिकार का उपयोग करें तथा देश के चहुमुखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती और मजबूती तथा निष्पक्ष चुनाव के आधार मतदाता ही हैं।जागरूक मतदाता लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने नए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे शत प्रतिशत मतदान करे और देश के प्रति प्रतिबद्धता , समर्पण और जिम्मेदारी के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button