Breaking News

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता, लापता नाबालिग रायपुर से बरामद, दो गिरफ्तार

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय बालिका को रायपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है, दोनों युवकों ने बालिका का शारीरिक शोषण किया जिन्हें कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर 2025 को थाना पूंजीपथरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बताया कि उसके बेटे ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम द्वारा तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा नाबालिगों के प्रकरणों में कोताही नहीं बरतने के निर्देश पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन और मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था कि पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली और उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुन: विशेष टीम रायपुर रवाना की गई।
उरला एवं सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर सघन पूछताछ की गई। इसी दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि संबंधित बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर रायगढ़ लाया।
महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किए जाने के बाद प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बालिका बताई कि घनश्याम उर्फ सोनु बैरागी निवासी घरघोड़ा का हमारे घर आना जाना करता था जिस कारण से उसको जानती थी और बातचीत करती थी बातचीत करने से मेरे माता पिता, घनश्याम के उपर गलत संदेह कर मुझे डांट फटकार करते थे। इस बात को घनश्याम जब मेरे घर आता था तो उसे बतायी थी। कि 15 दिसंबर को घनश्याम किराये मकान में आकर दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया और अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोडक़र रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले जहां वह काम करता था और मजदूर क्वाटर में रखा था। जहां वह मेरे मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 02 माह तक रखा था। बीच बीच घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। एक दिन घनश्याम उसी रूम में छोडक़र भाग गया। इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का से परिचय हुआ सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया। उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) 4, 6 पोस्को एक्ट विस्तारित किया गया आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button