CG NewsCrime Newsजांजगीर-चांपा

युवती की अंधे कत्ल के मामले में तीन आरोपी आरोपी गिरफ्तार

नवागढ़। जांजगीर चांपा जिले के थाना  नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित एक युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष,
लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष,
केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं Dsp मुख्यालय जांजगीर विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button