Raigarh News

वित्त विभाग ने रजत जयंती पर आयोजित किया शिविर, सारंगढ़ में 5 पेंशन और 58 वेतन विसंगति का हुआ समाधान*

*वित्त विभाग ने रजत जयंती पर आयोजित किया शिविर, सारंगढ़ में 5 पेंशन और 58 वेतन विसंगति का हुआ समाधान*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/ राज्य स्थापना के रजत जयंती में वित्त विभाग के संचालनालय पेंशन और भविष्य निधि छत्तीसगढ़ तथा संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के निर्देश पर जिला कोषालय कार्यालय पुराना कचहरी सारंगढ़ में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पेंशन के 5 प्रकरण और 58 वेतन निर्धारण विसंगति का निराकरण किया गया। इस शिविर में वित्त विभाग के सहायक संचालक, लेखा अधिकारी ने जिले के कोषालय अधिकारी उत्तम सिंह के सहयोग में पेंशन और वेतन निर्धारण के प्रश्नों का समाधान सहित मार्गदर्शन दिए, जिससे शासकीय कर्मियों को लाभ हुआ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button