Raigarh News

कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा वार्ड 12 मे महिला कि कमरे मे झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जून को लगभग 10 बजे के आसपास तुलसी यादव 22 वर्ष वार्ड 12 खाना खाने के बाद कमरे मे गई थी और पति और बच्चा बाहर ही थे पति जब कमरे को खोलने का प्रयास किया नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया देखा तो महिला कि बंद कमरे मे साडी के फंदे से झूल रही थी। महिला को झूलते हुए देख परिजनों के होस उड़ गए किसी तरह परिजनों ने महिला के शव को निचे उतार दिया गया। उतार कर देखा तो महिला तुलसी यादव कि मौत हो गई थी। घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। परिजनों कि सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे जुट गई है। मामले कि जाँच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button