Raigarh News

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ली प्रेस वार्ता,प्रेस क्लब ने नजूल,साफ सफाई सहित जनहित के मुद्दों से कराया अवगत

*कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ली प्रेस वार्ता,प्रेस क्लब ने नजूल,साफ सफाई सहित जनहित के मुद्दों से कराया अवगत

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकास कार्यों और समस्या निराकरण पर हुआ संवाद* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ मुलाक़ात कर सामान्य संवाद किया। कलेक्टर ने अपने परिचय के साथ मुलाक़ात के क्रम को आगे बढ़ाया, फिर बारी बारी से मीडियाकर्मियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के मीडियाकर्मियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि आमजन तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंच सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में वाटर लेवल बढ़ाने एवं जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य किए जाएंगे। वहीं महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। जिले में ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसानों को लाभ मिल सके और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिले।इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नजूल अपडेशन,साफ सफाई, डीजल अव्यवस्था इत्यादि से अवगत कराया ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button