Raigarh News

ओपी चौधरी के प्रयास से आजादी के बाद पहली बार इस गाँव तक पहुँची पक्की सडक़

रायगढ़। ओपी चौधरी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार इस गाँव तक पक्की सडक़ पहुँची है। वर्षों से ग्रामीण जिन समस्याओं से जूझ रहे थे बरसात में कीचड़, मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में दिक्कत, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और किसानों को बाजार तक पहुँचने में परेशानी अब वो दौर पीछे छूटता दिख रहा है।
यह सडक़ सिर्फ कंक्रीट और डामर की परत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और बदलाव की नई राह है। इससे गाँव के किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के अवसर मिलेंगे, और आपातकालीन सेवाएँ समय पर पहुँच सकेंगी। ग्रामीणों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने का यह कार्य साबित करता है कि जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button