राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का दिया प्रशिक्षण* 1- 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर किशोरियों को 10 अगस्त 2026 को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का दिया प्रशिक्षण*
1- 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर किशोरियों को 10 अगस्त 2026 को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली
भटगांव – प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस भटगांव के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि जायसवाल ने 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में उपस्थित संकुल समन्वयकों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कृमि मुक्त दिवस पर सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगि बताया कि जो बच्चे उस दिन दवा का सेवन करने से छूट जाएंगे, उन्हें 17अगस्त 2026को दवा खिलाई जाएगी। इस दवाई को खिलाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पेट में कीड़ों को मारना है। बताया कि एक से छह वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रो और छह से 19 वर्ष के बच्चों को विद्यालयों में दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर डॉ.शशि जायसवाल, बीईओ सत्यनारायण साहू शिक्षक संजीव राजेत्री प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज , चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लोकेश अजय,बीपीएम लखेश्वर बघेल आदि उपस्थित रहे।
