Raigarh News

 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार  सख्त कार्रवाई जारी,कुल 16 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 5,200 रु. का वसूला गया जुर्माना।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार  सख्त कार्रवाई जारी,कुल 16 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 5,200 रु. का वसूला गया जुर्माना।

🔶तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) के मामलों पर विशेष सख्ती बरती गई।

🔶यातायात सेल द्वारा वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने की विशेष अपील।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात सेल द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस सारंगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।

आज की इस कार्रवाई के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों पर विधिवत चालानी कार्रवाई की गई। इसमें धारा 50/177 के अंतर्गत वाहनों पर स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं करने वाले कुल 14 वाहन चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में कुल 4,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा, तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) के मामलों पर भी सख्ती बरती गई। इसमें धारा 128/194(C) के अंतर्गत मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक यानी तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के कुल 02 प्रकरण बनाए गए, जिनसे 1,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार, आज चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 5,200 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

चालानी कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय हमेशा निर्धारित गति सीमा में रहें, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है और कभी भी नशे की हालत में या तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की चेकिंग और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button