Raigarh News

स्वामी आत्मानंद स्कूल छिंद में यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वामी आत्मानंद स्कूल छिंद में यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सारंगढ़-बिलाईगढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल, छिंद में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के लिए समझाइश दी गई।
साथ ही विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात व्यवहार एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button