सारंगढ़ चैंबर एवं अपेक्स् हॉस्पिटल की सहयोग से नि: संतान दंपति निशुल्क जान्च शिविर संपन्न
सारंगढ़ चैंबर एवं अपेक्स् हॉस्पिटल की सहयोग से नि: संतान दंपति निशुल्क जान्च शिविर संपन्न
सारंगढ़ अग्रसेन भवन में जिला इकाई सारंगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ के बैनर तले नि:संतान दंपत्ति हेेतु निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें सारंगढ़ अंचल के आसपास
के गांव के ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप में शामिल होकर निशुल्क नि,, संतान दंपति एवं अन्य ,कई प्रकार की जांच करवाएं।
आने वाले समय में निश्चित ही उनको इस शिविर का फायदा मिलेगा एवं उनके घरों में किलकारियां गूंजेगी ।
उक्त शिविर में अपेक्स् हॉस्पिटल की मुख्य डॉक्टर रश्मि गोयल, नव्या मैडम, एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा एवं उनके अच्छे प्रचार -प्रसार से काफी संख्या में मरीज, एवं दूर-दूर से ग्रामीण आये।
साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों में श्री वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम जी अग्रवाल ,संरक्षक नंदकिशोर केजरीवाल जी, कुमार वानी जी ,जयवानी जी ,मनोज गुप्ता जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर ,कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल ,एवं सहयोगी सदस्यों की उपस्थिति रही ।
सभी आए हुए ग्रामीणों को बिस्किट पानी एवं शरबत की सेवाएं प्रदान की गई जिसमें पानी एवं शरबत श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ एवं बिस्किट शुभम जनरल की ओर से सहयोग रहा ।
