spot_img

Latest Posts

सेवा सेतु अभियान में जरूरतमंदों को मिला योजनाओं और सेवाओं का लाभ

सेवा सेतु अभियान में जरूरतमंदों को मिला योजनाओं और सेवाओं का लाभ

सारंगढ़। “सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा सेतु अभियान” में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु तैयार करना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा पहुँचे, प्रत्येक नागरिक को सम्मान मिले और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे—यही “सेवा ही संकल्प” की मूल भावना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कई हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई तथा जिन हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें आवास पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं कुछ नागरिकों के आधार कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भूषण पांडेय ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे नागरिकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, अरविंद हरिप्रिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल,  उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,महामंत्री अमित तिवारी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी,  सीएमओ सिदार , सारंगढ़ तहसीलदार सिन्हा सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से “सेवा ही संकल्प” की भावना को मजबूत करते हुए सेवा सेतु अभियान को सफल बनाने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss