सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में बनाई गई भव्य रंगोली
सारंगढ ।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत
उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग तथा महाविद्यालय के प्राचार्य (डॉ.) लोकेश्वर पटेल के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आज शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, सारंगढ के प्रांगण में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के भगीरथ और अथक प्रयासों से एक विशाल गोलाकार कलाकृति (रंगोली) तैयार की गई, जो आज पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। विविध आकर्षक रंगों के संयोजन से उकेरी गई इस कलाकृति में भारतीय खिलाड़ियों के एशिया ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शनों को बेहद खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया है।

