Raigarh News

मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
हत्या के प्रयास और बलवा की धाराएं जोड़ी गईं

रायगढ़। मैरिन ड्राइव के पास हुए गंभीर मारपीट प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों और 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास एवं बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
घटना के संबंध में चाहत जैन (27 वर्ष) निवासी कालिंदी कुंज द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचितों के साथ कोष्टापारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 22 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने साथियों और परिचितों के साथ मोटरसाइकिल से जूटमिल लौट रहा था। इसी दौरान शनि मंदिर के पास मैरिन ड्राइव में सामने से आ रही एक छोटा हाथी वाहन को रास्ते में खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि वाहन चालक मोहम्मद शेख अफताब ने अपने साथियोंकृसमीर खान, मीत वर्मा, रोहन यादव एवं अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर डंडा, लाठी, लोहे की रॉड एवं बेसबॉल बैट से लैस होकर चाहत जैन और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाहत जैन सहित शिवम बघेल, ऋषभ चौहान और सागर बघेल को सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद में क्योरी रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 351(3), 190, 191(3), 109(1) बीएनएस जोड़ी गई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button