रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 500 महिलाओं ने रायपुर में भरी हुंकार

जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल व महामंत्री रेखा महमियां ने ‘महिला आक्रोश रैली’, में कहा 70 साल लटकाने वाली कांग्रेस अब कर रही नौटंकी
रायगढ़। लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33: आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पारित कराने वाली मोदी सरकार के समर्थन में तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आक्रोश रैली’ निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल एवं जिला महामंत्री श्रीमती रेखा महमियां ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से 500 से अधिक महिला कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचीं। हाथों में तख्तियां, चेहरे पर आक्रोश और जुबां पर एक ही नारा था बहुत हुआ महिलाओ का अपमान, अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तक निकले कमल नाद’ और विरोध के स्वर ने कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब कर दिया। रास्ते भर महिलाएं कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा”, “महिला बिल लटकाया किसने दृ कांग्रेस ने”, “मोदी है तो मुमकिन है”’ के गगनभेदी नारे लगा रही थीं। रैली में आदिवासी वेशभूषा में आई महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, कॉलेज छात्राएं और वरिष्ठ मातृशक्ति एक साथ नजर आई।
