Raigarh News

स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर, कसेर पारा में सेवा एवं बाल गतिविधि कार्यक्रम

रायगढ़। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आदर्श विद्या मंदिर, कसेर पारा में बच्चों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियाँ कराई गईं। बच्चों को गिफ्ट एवं बिस्किट वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट अनीता अग्रवाल के साथ इनर व्हील क्लब की सखियाँ रीतु अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल उपस्थित रहीं और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटकर एवं उनके उत्साह को बढ़ाकर क्लब ने सेवा, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम अत्यंत आनंदमय एवं सफल रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button