Raigarh News

पुसौर पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 जून को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने ग्राम रनभांठा में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर एक के बाद एक पांच स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 5 आरोपियों को कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा सभी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम रनभांठा नया तालाब क्षेत्र में सबसे पहले खीर प्रसाद खुंटे (34 वर्ष), निवासी टपरदा के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। दूसरी कार्रवाई में कार्तिक राम जांगड़े (54 वर्ष), निवासी टपरदा के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई में जय कुमार अनंत (27 वर्ष), निवासी रनभांठा से 7 लीटर, चौथी कार्रवाई में लम्बोदर सिदार (26 वर्ष), निवासी रनभांठा से 8 लीटर तथा पांचवीं कार्रवाई में घासीदास अनंत (22 वर्ष), निवासी रनभांठा से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर सीलबंद किया।
पांचों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 है, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button