विनोबानगर में चर्चनुमा निर्माण को लेकर मचा बचाव

रायगढ़। जुटमिल थाना क्षेत्र के संत विनोबा नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह ईसाई समुदाय की ओर से प्रार्थना करने के लिए चौक पर चर्चनुमा निर्माण किये जाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकताओ ने विरोध जताया। वहीं निर्माणाधीन बाउंड्री वाल को तुड़वाया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल मच गया।
मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार शिव कुमार डनसेना व जुट मिल थाना की पुलिस टीम मौके पर पंहुची और दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शांत कराया स बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को कहना है कि शासकीय जमीन पर कब्जा कर पहले छोटा चबूतरा बनवाया गया था जिसे अब विस्तार कर बड़ा रूप दिया जा रहा है। यदि प्रशासन उक्त निर्माण को नहीं तोड़ता है तो हम जेसीबी लगा कर तोड़ेंगे। वहीं तहसीलदार शिव कुमार डनसेना का कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा है उसकी जांच की जा रही है, यदि निजी भूमि हुई तो उन्हें विधिवत स्वीकृति ले कर निर्माण करने की बात कही गई है, यदि शासकीय भूमि पर कब्जा पाया जाता है तो प्रशासन अवैध निर्माण हटाएगी स बहरहाल मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
