Raigarh News

कलेक्टर एवं जिलाशिक्षाधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने किया कई विद्यालयों में छापे मारी ,कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, शो काज नोटिस जारी

सारंगढ कलेक्टर  डॉ संजय  कन्नौजे एवं जिलाशिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़  जे आर डहरिया के निर्देशन पर रेशम लाल कोसले विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सत्येंद्र कुमार बसंत बीआरसी सारंगढ़ के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  मर्ज शाला माध्यमिक शाला गोड़ीहारी में प्रभारी संस्था प्रमुख रामशरण भारद्वाज हस्ताक्षर कर विद्यालय से नदारद मिले साथ ही शिक्षकों के उपस्थित नहीं होने पर पाठकान पंजी पर कोई भी टीप नहीं लिखा गया, इससे स्पष्ट है कि कोई भी अनुपस्थित शिक्षक बाद में भी अपनी उपस्थिति दर्शा सकता है। विद्यालय में पदस्थ श्रीमती कांति सारथी, अनीता किरण तिर्की, श्री पवन कुमार सिदार का पाठकान पंजी में 17 तथा 20 जनवरी का हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया  और सजन लाल जाटवर 19 से 20 जनवरू का हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया। श्रीमति नैना शाहनी का 05 से 09 जनवरू तथा 17 से 20 जनवरी नम्रता गोसाई 17 से 20 जनवरी तक बिना हस्ताक्षर किए हुए विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले। विद्यालय प्रबंधन अपने उत्तर दायित्वों का पालन नहीं करते हुए मिले।
इसी प्रकार प्राथमिक शाला दुर्गापाली में अनीता सिदार 19 से 20 जनवरी तथा शांति कहार 20 जनवरी का हस्ताक्षर नहीं और उपस्थित नहीं मिले।
दिनांक 21 जनवरी को प्राथमिक शाला रापागुला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय में कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिले बच्चे इधर उधर घूम रहे थे। बच्चों की सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार अध्यापक उपस्थित नहीं थे। 21 जनवरी को प्राथमिक शाला बोहरा बहाल में श्री राजेश वैष्णव उपस्थित नहीं मिले साथ महीनों से शिक्षक डायरी नहीं बनाया गया। बच्चों से शिक्षकों का नाम पूछने से नहीं बता पाए। इससे साफ पता चलता है कि विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता निम्न स्तर पर है। शिक्षक अपने कर्त्तव्य का पालन नहीं कर रहे है।इसी प्रकार 23 जनवरी को प्राथमिक छातादेई, सरियादरहा, सुंदरगढ़ स्कूल बंद पाया गया तथा , समायोजित पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपाली ब के पुष्पेंद्र साहू सहायक शिक्षक 16 से 23 जनवरी तक बिना सूचना के विद्यालय में अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित मिले। विद्यालयीन समय पर उपस्थित रह कर अध्यापन नहीं करने वाले शिक्षकों तथा अनुपस्थित शिक्षको के लापरवाही के लिए  कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
इस संबंध में जे आर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ ने कड़े शब्दों में यह स्पष्ट किया है कि समाधानकारक जवाब प्राप्त नहीं होने की दशा में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी और इसी प्रकार लगातार सघन निरीक्षण किया जायेगा।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button