Raigarh News

महेश शर्मा का निधन

रायगढ़। दुबलधनिया परिवार के महेश शर्मा उर्फ लल्ली का दुखद निधन सोमवार को दोपहर हो गया। महेश स्व. सीताराम शर्मा के पुत्र तथा रमेश शर्मा एवं विष्णु शर्मा के भाई थे। वे प्रसिद्ध पुजारी स्व. पंडित मणीराम शर्मा के पारिवारिक सदस्य थे। वे अपने पीछे एक पुत्री और एक पुत्र सहित परिवार को छोडकर अंतिम प्रस्थान को चले गये है। बताया जाता है कि काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी अंतिम यात्रा रामगुड़ीपारा स्थित निवास स्थान से मंगलवार को सुबह 7:30 बजे कयाघाट मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button